Saturday, 10 October 2015

जानवर भी सुसाइड करते है

आप क्या सोचते है, क्या जानवर suicide कर सकते है? यदि यह question कोई आप से पूछे तो शायद आप असमंजस में पड़ जाए।  यह तक की विशेषज्ञ भी  इस बारे में एक राय नहीं है। पर इस संसार में कुछ ऐसी घटनाये  हुई है जो Animal's Suicide की तरफ इशारा करती है। यहाँ पर हम आपको कुछ ऐसी ही घटनाओ के बारे में बता रहे है।

1.डॉलफिन, जिसने की अपने ट्रेनर की बाहों में सुसाइड  किया :-



40 साल पहले, डॉलफिन ट्रेनर Richard o'bray ने देखा की कैथी नाम की एक डॉलफिन ने 1960 के एक टीवी शो फ्लिपर में खुद्को मार लिया। डॉल्फिन्स और व्हलेस में एक विशेषता होती है की वो हमारी तरह साँस नहीं लेती है बल्कि उनकी हरके साँस उनका एक सचेत प्रयास (conscious effort ) होती है।  वो जब चाहे अपनी जिन्दगी समाप्त कर सकती है।  Richard कहते है उस दिन वो बहुत उदास थी।  वो मेरी बाहों में तैर कर आयी, मेरी आँखों में देखा, एक सांस ली फिर दूसरी नहीं ली और वो टैंक में डूब गयी। इस घटना ने Richard o'bray को डॉलफिन ट्रेनर से Animal-rights activist में बदल दिया ।





2. मॉस सुसाइड  - जब Turkey में 1500 भेड़े एक पहाड़ी चट्टान से कूद गयी 




2005में, Turkey में लगभल1500 भेड़े एक पहाड़ी चट्टान से कूद गयी। उनमे से 450 भेड़ो की मोत हो गयी बाकी भेड़ो को बचा लिया गया, क्योकि पहले गिरी भेड़ो ने गद्दे का काम किया।

3. एक कुत्ता जिसने तब  तक सुसाइड का प्रयास जारी रखा, जब तक की वो उसमे सफल नहीं हो गया -





सन 1845 में Illustrated London News ने एक रिपोर्ट दी जिसमे एक Newfoundland प्रजाति के एक काले, सुन्दर डॉग की आत्महत्या का जिक्र था।  उस रिपोर्ट के अनुसार उस दिन वो डॉग अवसाद में दिख रहा था, कुछ देर बाद वो पानी में कूद गया और खुद को डुबाने की कोशिश करने लगा . डॉग को बचा लिया गया और बांध दिया गया।लेकिन उसे जैसे ही दुबारा खोल गया वो फिर पानी में कूद गया। ऐसा कई बार हुआ, आखिर में कई प्रयासो के बाद वो पानी में डूब कर मर गया।

4. एक भालू जिसने खाना छोड़कर मोत को गले लगाया

2012 में China में एक स्वस्थ भालू ने 10 दिनों तक खाना नहीं खाया और मर गया।  Animal rights activist का कहना है की पिछले कुछ सालो में china में भालुओ की मोतो के ऐसे कई केस देख चुके है।  
भालुओ के Gall blader में एक एञ्जाइम रस पाया जाता है जिसके लिए China में इसे पाला  जाता है और छोटे - छोटे पिंजरों में रखा जाता है।  इस रस की पारम्परिक China दवाइओ में बहुत मांग रहती है। इस रस को निकालने के लिए भालू के पेट में एक स्थायी चीरा लगाया जाता है, फिर एक Cathrter tube डालकर वो रस निकाला जाता है।  यह प्रकिया बहुत ही दर्दनाक होती है और आमतोर पर दिन में दो बार की जाती है। Link


No comments:

Post a Comment