Friday, 20 November 2015

जब रेड लाइट पर बंद हो गई बाइक और लगा हॉर्न बजने

सुबह रेड लाइट पर मेरी बाइक बंद हो गई। पीछे वाला पों पों हार्न बजाता रहा। मैंने उतर के पीछे वाले को चाबी दी और कहा, ‘ले भाई, तू स्टार्ट कर ले, हॉर्न मैं बजाता हूं।’

 मैच में धोनी का शतक नहीं होने में केंद्र सरकार का हाथ है। इसके विरोध में मैं चौथी कक्षा में नींबू रेस में जीता लाल रंग का कम्पास वापस लौटना चाहता हूं।

 कल अचानक Wi-Fi सिगनल्स मिलने बंद हो गए। मैं समझ गया कि पड़ोसी ने बिल नहीं भरा होगा। दुनिया भी पता नहीं कैसे-कैसे कंगले और गैरजिम्मेदार लोगों से भरी पड़ी है। पूरा दिन खराब कर दिया बेबकूफ ने। 

No comments:

Post a Comment