Friday, 20 November 2015

लूज मोशन होने से आदमी लूज जरूर हो जाता है

फास्ट फूड खाने से आदमी फास्ट नहीं हो जाता स्मार्ट फोन रखने से स्मार्ट नहीं हो जाता। लेकिन लूज मोशन होने से लूज जरूर हो जाता है। इसलिए दीपावली के बाद अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। 

 --------------------- वॉट्सएप की अवस्था कुंभ मेले जैसी हो गई है। चारों तरफ अखाड़े ही अखाड़े (ग्रुप ही ग्रुप)... किसी में एक तो किसी में 2-3-4 महंत... कुछ साधू नियमित प्रवचन करते हैं कुछ हफ्ते में एक दो बार.... कुछ साधू जो सिर्फ लंगर खाते रहते हैं।
 --------------------- एक बूढ़े अंकल-आंटी की कहानी एक बुड्ढा आया साथ में एक बुढ़िया को लाया होटल में जाकर वेटर को बुलाया दोनों ने अपना-अपना आर्डर मंगवाया पहले बुड्ढ़े ने खाया और बुढ़िया ने बिल चुकाया फिर बुढ़िया ने खाया और बुड्ढ़े ने बिल चुकाया ये देख वेटर का सिर चकराया वो उनके पास आया और बोला जब तुम दोनों में इतना प्यार है तो खाना एक साथ क्यों नहीं खाया इस पर बुड्ढ़े ने फरमाया जानी तेरा सवाल तो नेक है पर हमारे पास दांतों का सेट सिर्फ एक है।

No comments:

Post a Comment