Friday, 20 November 2015

जब रायचंद अंकल को मिला एक नौजवान

मेरा फोन रिचार्ज करवा दो? एक नौजवान हावड़ा स्टेशन पर हमारे रायचंद अंकल को मिला।   कहने लगा - "मेरी जेब से पर्स कहीं गिर गया है, बस मुझे हावड़ा से धनबाद पहुंचने तक के पैसे दे दीजिए। टिकट 105 रुपए का है। और आगे धनबाद रेलवे स्टेशन से मैं पैदल अपने घर चला जाऊंगा। बस 105 रुपए ही चाहिए। वैसे मैं बहुत संपन्न परिवार से हूं। मुझे मांगते हुए झिझक महसूस हो रही है।  रायचंद अंकल ने कहा - "इसमे शर्माने वाली कोई बात नहीं है, कभी मेरे साथ भी ऐसा हो सकता है। ये लो मेरा फोन, अपने घर वालों से बात करो, कहो कि मेरे इस नंबर पर 120 रुपए का रिचार्ज करवा दें और तुम मुझसे 120 रुपए नकद ले लो। फिक्र न करो तुम्हारी परेशानी खत्म समझो। बर फिर क्या था, वह व्यक्ति बिना कुछ बोले आगे बढ़ गया।

No comments:

Post a Comment