दिमाग का दही... एक चूहा शराब के गिलास में गिर गया। वहां से एक बिल्ली गुजर रही थी तो चूहे ने बिल्ली से कहा कि मुझे यहां से निकालो फिर चाहे मुझे खा लेना। बिल्ली ने लात मरी और गिलास गिरा दिया। चूहा निकल कर भागा और बिल में घुस गया बिल्ली ने कहा : झूठे, धोखेबाज तुम तो कह रहे थे कि मुझे निकालो, बेशक मुझे फिर खा लेना। चूहा मुस्कुराया और बोला, ‘जान, नाराज मत होना, उस वक्त मैं शराब के नशे में था।’ विभोर शुक्ला एक बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत में आकर हार गई। पाकिस्तानी कैप्टन : हिंदुस्तान के मैदानों में घास नहीं होती इसलिए हम हार जाते हैं? हिंदुस्तानी कैप्टन : तुम क्रिकेट खेलने आते हो या घास खाने? अमित नरवरिया बीबी (मायके से फोन पर) : अपना ध्यान रखना, सुना है बहुत डेंगू फैल रहा है । पति (गुस्सेमें) : मेरा सारा खून तो तू पी गई थी, मच्छर क्या "रक्त दान’ करने आएगा? विश्वजीत लड़की : डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो... डीजे : नहीं बजाऊंगा भाग यहां से... लड़की : आप तो बड़े असहिष्णु हो.
No comments:
Post a Comment